

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मौत हो गई। कालागढ़ के डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया बाघ की मौत दो बाघों के आपसी संघर्ष का परिणाम महसूस हो रही है। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं।

केटीआर के डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि गश्ती दल को सोना नदी (मोरघट्टी) रेंज की कालू शहीद पश्चिमी बीट में एक बाघ जमीन पर लेटा नजर आया। काफी देर तक उसकी निगरानी की गई। जब बाघ की कोई हलचल नहीं हुई तो गश्ती दल ने नजदीक जाकर देखा तो वह मरा हुआ था। उनकी ओर से आला अधिकारियों को सूचना दी गई। कार्बेट और कोटद्वार से पशु चिकित्सक बुलाकर बाघ के शव का पोस्टमार्टम कर बिसरा सुरक्षित रखवा लिया गया है। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं। बाघ के शरीर पर दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत की वजह आपसी संघर्ष प्रतीत हो रहा है। मृत बाघ नर है, जिसकी उम्र करीब छह से सात साल है।
बाघ के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के दल ने किया। दल में कार्बेट टाइगर रिजर्व के चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार शर्मा, कोटद्वार के पशु चिकित्साधिकारियों को डॉ. बीपी गुप्ता एंव डॉ. राजेश कुमार शामिल रहे। शव के बिसरे को जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून एवं आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया। बाघ का शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित