

उत्तराखंड के रुड़की से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां मामूली बात पर हुए विवाद में अंडे का ठेला लगाने वाले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी को बाल्टी से बेरहमी से पीटा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

इस बेहद क्रूरता भरी वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है ये जनपद हरिद्वार के रुड़की शहर का बताया जा रहा है बड़ी हैरत वाली बात ये कि आज भी समाज में हैवानियत की हदें पार करने वाले असामाजिक तत्वों की कमी नहीं है।
रुड़की टाकीज चौक पर अंडे बेचने वाले युवक के साथ हुए मामूली विवाद के बाद उसे बाल्टी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जो अब वायरल होने लगा है। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया है। प्रकरण में पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद, जबकि एक के विरुद्ध अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब निवासी युवक आकाश उर्फ शालू सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शताब्दी द्वार के समीप अंडे की रेहड़ी लगाता था बताया गया है कि मंगलवार देर रात उसका एक युवक से विवाद हो गया। मामला गाली-गलौज से शुरू हो कर मारपीट तक जा पहुंचा। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाल्टी से प्रकाश की हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक ने बाल्टी से तब तक बेहद क्रूरता के साथ प्रहार किए, जब तक आकाश बेदम नहीं हो गया। वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए।
वहीं, हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। मामले की जानकारी पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मृतक के परिजन और पड़ोस के लोग भी कोतवाली में एकत्र हुए और हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस को मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभिषेक निवासी बिंदूखड़क थाना झबरेड़ा समेत एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
तमाशबीन बनी भीड़, रिक्शे वाले ने कूदकर युवक को रोका
जब आकाश पर बाल्टी से प्रहार किए जा रहे थे, तब किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें दिख रहा है कि आसपास कुछ लोग भी जमा हो गए, लेकिन कोई भी आकाश को बचाने नहीं आया। हालांकि, जब आकाश जमीन पर गिर गया था, तभी एक रिक्शा चालक आया और बाल्टी से प्रहार करने वाले युवक को रोका। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अपडेट – आरोपी गिरफ़्तार

कल देर शाम कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत अंडे की ठेली लगाने/बेचने वाले युवक हर्ष व आकाश की विपक्षियों से पैसे के लेनदेन संबंधी मामूली से बात पर कहा-सुनी हुई। जिसमें मृतक आकाश ने अपने दोस्त हर्ष का पक्ष लिया इससे नाराज विपक्षी अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाल्टी से लगातार वार करते हुए आकाश उपरोक्त की हत्या कर दी और भाग गए।
उक्त हत्या मामले में रुड़की पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बाल्टी से लगातार वार करने वाले अभिषेक को पकड़कर जेल भेज दिया है व घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर, साक्ष्य जुटाते हुए, एक-एक कर जेल भेजा जाएगा।
विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीझील में डूब रहे बच्चे को लोगों ने बचाया,न्यायाधीश ने कपड़े दिए,फूट-फूट कर रोये मां-बाप
मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस