
उत्तराखंड – चमोली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग- रानीखेत नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक मैक्स आदिबद्री से कुछ दूरी ओर रंडोली बेंड के पास करीब 100 मीटर पहाड़ी से नीचे गिर गयी है। जिसमे से एक कि डेड बॉडी निकाल दी है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगो द्वारा रेस्कयू किया गया।
आज 3 सितम्बर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया आदि बद्री मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF टीम कि आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम, उप-निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया की एक वाहन खाई में लगभग 250 मीटर नीचे गिरा है। SDRF टीम द्वारा रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनायी जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकलपिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति अपने वाहन से कर्णप्रयाग से गैरसैण मार्ग पर जा रहा था की अचानक आदि बद्री मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
वाहन संख्या :- UK07TB5679
मृतक का नाम :- बीरेंद्र सिंह रावत, उम्र 44 वर्ष
निवसी :- ग्राम गैरसैण चमोली


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..
लीक किताब, FIR और आरोप_राहुल गांधी बोले ‘मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा’