उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी


उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में जहां बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं और अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन राज्यभर में मौसम का मिक्स पैटर्न देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड : पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी_मैदानों में अंधड़ की चेतावनी..
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
मैदानी जिलों की बात करें तो यहां भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं।
5 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक तक बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इससे पहले रविवार को नैनीताल शहर में बूंदाबांदी हुई।
आगे कैसा रहेगा मौसम
1 अप्रैल- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है, जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।
वहीं, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
2 अप्रैल- पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है, जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।
वहीं, राज्य के मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।
राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..