

उत्तराखंड के हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है जिसमें पिता और एक साल की बेटी समेत तीन लोगों की बेहद दर्दनाक़ तरीके से मौत हो गई है,” जानकारी के अनुसार हरिद्वार हाईवे पर शंकराचार्य चौक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। डाक कांवड़ियों के वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई”.
पुलिस ने डाक कांवड़ियों के वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार(30) निवासी ग्राम फीना चांदपुर बिजनौर, उसकी पत्नी पूजा और एक साल की बेटी माही और नॉनी उर्फ पुष्पेन्द्र(22) पुत्र चरण सिंह निवासी अहमदपुर निंगू नगला छजलेट मुरादाबाद सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे और रावली महदूद में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार की देर रात वे मोटरसाइकिल से बिजनौर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही वह शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे डाक कांवड़ियों के छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
भीषण टक्कर लगने से चारों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने नॉनी उर्फ पुष्पेंद्र, रोहित और माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात