

उत्तराखण्ड के नैनीताल में बिना वैध कागजों के चल रहे एक अवैध गेस्ट हाउस को आज प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। प्रशासन ने नगर पालिका, विद्युत विभाग, जल संस्थान, पर्यटन, राजस्व और पुलिस के साथ मिलकर पहले रैकी करी और फिर सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगालकर होटल संचालन का आरोप लगाया।
प्रशासन को इस दौरान अवैध गेस्ट हाउस से दर्जनों आई.डी.भी प्राप्त हुई। नैनीताल में मल्लीताल के गाड़ी पड़ाव क्षेत्र की शारदा संघ गली में बुधवार शाम प्रशासन ने अचानक टीमें बुलाकर छापा मार दिया। दलबल के साथ पहुंचे एस.डी.एम.राहुल साह ने सबसे पहले रिसेप्शन को कब्जे में लिया। उन्होंने बगल के होटल में लगे सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित की। इसके बाद उन्होंने अरमानी होटल(गेस्ट हाउस)को चला रहे युवक से पूछताछ की तो वो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका और बदल बदल के बयान देने लगा।
एस.डी.एम.ने रिसेप्शन चैक करवाया तो वहां कोई गेस्ट एंट्री रैजिस्टर नहीं मिला बल्कि वहां से कई पर्यटकों की आई.डी.मिली। शक जाहिर किया गया कि इन्हीं आई.डी.के आधार पर युवक किसी रजिस्टर में फर्जी एंट्री करता होगा। गेस्ट हाउस के कमरों में घरेलू इस्तेमाल में आने वाला कोई सामान नहीं मिला। गेस्ट हाउस को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital: खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने फोन किया, 108 बोली_पहले खुद सड़क तक लाओ..Video
पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल की शानदार जीत, भाजपा को मिली करारी शिकस्त
सनसनी_ कौन है जिसकी नैनीताल झील में मिली लाश..Video
उत्तराखंड में बदले मौसम के तेवर, मूसलाधार बारिश का अलर्ट..
घास लेने निकले थे घर नहीं लौटे_ दो की मौत..चार महिलाएं घायल