उत्तराखण्ड : राज्य में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारियों को दिए गए एहतियात बरतने के निर्देश..

उत्तराखण्ड : राज्य में एक बार फिर मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है जिसमें भारी से बहुत भारी वर्षा / ओलावृष्टि / आकाशीय बिजली गिरने / तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने के सम्बन्ध में अलर्ट किया गया जारी ।

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 16.10.2021 को अपराह्न: 1:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर, 2021 को उत्तराखण्ड के हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून,

टिहरी व पौड़ी जनपदों के अनेक स्थानों भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य के कुछ स्थानों में मध्यम से तीव्र गर्जन के साथ आकाशीय बिजली / ओलावृष्टि तथा झक्कड़ (60-70 कि.मी.प्र.घ. से 80 किमी. प्र.घ. तक तीव्र) होने की भी संभावना व्यक्त की गयी है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
हरिद्वार में गंगा के अस्तित्व को खतरा_धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन..
दून में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक
स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..