उत्तराखंड : कांग्रेस इस लीडर को बना सकती है विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, बनी सहमति


उत्तराखंड राज्य के पंचम विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च को आहूत हो रहा है। जिस के दृष्टिगत जहां एक और कार्य मंत्रणा की समिति में कल का एजेंडा तय कर लिया गया है। तो वही, आज शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होने जा रही है। उससे पहले ही कांग्रेस भवन में हुए कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर गहन मंथन किया। मिली जानकारी के अनुसार चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के नाम पर विधायकों ने सहमति जता दी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है
दरअसल, सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल के नेता का होना अनिवार्य होता है क्योंकि सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष की तमाम मुद्दों को उठाने का काम करता है लिहाजा उसे पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस कवायद में जुटा हुआ है कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, लिहाजा आज हुए इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सहमति बन गई है। लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावना है कि आज शाम तक नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रीतम सिंह के नाम पर मुहर लग जाएगी।
2
वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस विधायकमंडल दल की बैठक में विधायकों ने इस बात पर सहमति दे दी है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जो निर्णय लेंगे वही नेता सबको मान्य होगा। लिहाजा, वो जल्द ही फोन पर कांग्रेस आलाकमान से बात करेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दिया जायेगा।
नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी और धारचूला विधायक हरीश धामी का चल रहा है नाम
19 में से फिलहाल 14 विधायक सीएलपी की बैठक में रहे मौजुद
कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा नेता प्रतिपक्ष का नाम तय,सत्र के शुभारंभ से पहले नेता प्रतिपक्ष के नाम की होगी घोषणा_ देवेंद्र यादव



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात