हल्द्वानी: यहां हुई मुनादी, कल होगा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों से की ये अपील..


उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज जिला प्रशासन और नगर निगम ने मुनादी कर फड़ खोखे और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की वार्निंग दी । उन्होंने सभी फड़ व्यवसाइयों को पहिये वाले फड़ लगाने और निगम से लाइसेंस लेने को कहा है ।
हल्द्वानी में पांच दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में फुटपाथ, सड़क और पब्लिक प्लेसों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज तीनपानी से अतिक्रमण हटाते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम मंगल पड़ाव पहुंची । संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में चले अभियान में व्यापारियों और फड़ खोखा व्यवसाइयों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया । सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि आज उन्होंने मंगल पड़ाव में पुरानी सब्जी मंडी के फल सब्जी व्यवसाइयों और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है । उन्होंने बताया कि खोखे बनाकर सब्जी या फल बेचने वाले अस्थाई व्यापारियों को कल से निगम से लाइसेंस प्राप्त कर पहिये वाले 4×6 और 6×6 के फडों पर ही सामान बेचने की हिदायत दी गई है नगर निगम की तरफ से आए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि कल अतिक्रमण हटाओ अभियान कल दोबारा चलाया जाएगा और गैर कानूनी तरीके से लगाए गए फडों और सामान को कब्जे में ले लिया जाएगा ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन