उत्तराखंड : CM धामी ने किया सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ, हज़ारों छात्रों को परोसा जाएगा भोजन..


उत्तराखंड- देहरादून : CM पुष्कर सिंह धामी ने 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्रों के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का उद्घाटन किया। राज्य की सबसे बड़ी केंद्रीयकृत रसोई अक्षय पात्र शुरू शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई है। अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से सुद्धोवाला में बनाई गई इस रसोई से 15500 छात्र-छात्राओं को मिड- डे मील भोजन परोसा जाएगा।
दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से बनी रसोई
अगस्त के पहले सप्ताह से इस रसोई से देहरादून और आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्र-छात्राओं को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अगले छह माह में इस रसोई से राज्य के 500 विद्यालयों के 35 हजार छात्रों को मध्याह्न भोजन पहुंचाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं यह रसोई सुद्धोवाला में तकरीबन दो एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये से बनी है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी दास ने बताया कि यह फाउंडेशन की उत्तराखंड में पहली और देश में 63वीं रसोई है। नवनिर्मित रसोई फाउंडेशन ने देश के 14 राज्यों में 20 हजार से अधिक विद्यालयों में प्रतिदिन 19 लाख विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने का आंकड़ा छू लिया है।
हर बच्चे को मिलेगी 450 कैलोरी से ज्यादा ऊर्जा
बी दास ने बताया कि छात्र-छात्राओं के पोषण का ध्यान रखते हुए भोजन का मेन्यू इस तरह तैयार किया जाएगा कि हर बच्चे को 450 कैलोरी से ज्यादा ऊर्जा मिल सके। उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, हंस फाउंडेशन के प्रणेता भोले महाराज व माता मंगला, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, अक्षय पात्र फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन चंचलापति दास, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, सीईओ डा मुकुल कुमार सती मौजूद रहे।
एक बार में बनेंगी 20 हजार रोटी व 1200 लीटर दाल
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि रसोई में आधुनिक मशीनों से भोजन बनाया जाएगा। इन मशीनों से एक बार में एक कुंतल आटा गूंथने के साथ ही 20 हजार रोटी, 1200 लीटर दाल और 100 किलो चावल बन सकेगा। भोजन के निर्माण और उसकी आपूर्ति के लिए रसोई में 150 कार्मिक तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में जल्द चार अक्षय पात्र किचन और बनेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर और गदरपुर में भी अक्षय पात्र किचन बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं
पहले गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आगे हुआ आमना-सामना! नैनीताल में पर्यटक और ग्रामीण भिड़े
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज