
उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में गुलदार के हमलों से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है अभी तक जहां यह खूंखार जानवर खेतों में या जंगलों में हमलावर हो जाते थे लेकिन अब इन हमलावर जानवरों ने खतरनाक तरीके से शहरी इलाकों की तरफ भी अपना रुख़ करना शुरू कर दिया है जो कि गंभीर विषय है। अभी अभी प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक गुलदार के अटैक का ताजा मामला राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के कैनल रोड इलाके से सामने आ रहा है। जहां गुलदार के हमले में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
देहरादून में कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ नदी में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में घायल बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है।
घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड के पास की है। यहां पर सुंधोवाली में रिस्पना नदी किनारे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खेल रहा था। शाम करीब सवा छह बजे लोगों ने बच्चों के चीखने की आवाज सुनी तो मौके की ओर दौड़े। देखा वहां पर निखिल घायल हालत में पड़ा था।उसके दोस्तों ने लोगों को बताया कि वे सभी यहां पर आग जलाकर खेल रहे थे।
एक गुलदार ने निखिल पर पीछे से हमला किया और उसे खींचकर ले जाने लगा, लेकिन, जब उन्होंने हल्ला किया तो गुलदार वहां से भाग गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां चौकी प्रभारी जाखन विकेंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से निखिल को दून अस्पताल में भर्ती कराया। निखिल के सिर पर गुलदार के दांतों से बड़ा और गहरा घाव हो गया।
दून अस्पताल में उसका करीब एक घंटे तक इलाज चला। बता दें कि करीब 20 दिन पहले ही राजपुर क्षेत्र से ही एक बच्चे को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था। यह गुलदार भी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..
लीक किताब, FIR और आरोप_राहुल गांधी बोले ‘मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा’