Ad

उत्तराखंड : वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिये बिग अपडेट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वन दारोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को होगी। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर पांच जून को अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 11 जून 2023 को आयोजित होने वाली है। यूकेएसएसएससी वन दरोगा नई परीक्षा तिथि, समय और केंद्र 2023 के बारे में नवीनतम सूचना इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने साथ प्रवेश पत्र, काला बाल पेन व फोटोयुक्त आइडी लाना अनिवार्य है।विदित रहे कि वन दारोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा गत वर्ष नकल व पेपरलीक की शिकायत मिलने के बाद रद कर दी गई थी। परीक्षा में 7002 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

अब दोबारा यह परीक्षा 11 जून को होने जा रही है। इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो जिन्होंने पूर्व में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे।परीक्षा की तैयारी के लिए आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने गुरुवार को आयोग के कार्यालय में बैठक की, जिसमें आयोग के सचिव, सदस्यों के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप सचिव गृह विभाग, मुख्य कोषाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास के होटलों, बस एवं रेलवे स्टेशनों में निगरानी व तलाशी के लिए पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया।साथ ही गोपनीय समग्री की सुरक्षा व्यवस्था बायोमैट्रिक उपस्थिति तथा जैमर की क्रियाविधि पर विमर्श किया गया। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरकाशी और हरिद्वार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

आयोग की आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अध्यक्ष शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर, चार जून को चम्पावत, पांच जून को पिथौरागढ़ तथा छह जून को बागेश्वर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी क्रम में छह जून को आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल भी जनपद पौड़ी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *