

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में बारिश के साथ-साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। सोमवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।
राज्य मौसम विभाग राज्य के सभी जनपदों के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे सटे हुए जनपद में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने किच्छा में सबसे अधिक 70 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है जबकि भीमताल में 69.5 प्रताप नगर में 41 ताकुला में 42. नैनीताल और ज्योलीकोट में 38. लाखन मंडल 37 मुक्तेश्वर 42.5. पंतनगर 37 केदारनाथ 39. 5 जागेश्वर 39 जयंती 37. लोहाघाट 24.5. असरौली 20. कालाढूंगी 23. चोरगलिया 23. मसूरी 19. कांडा और चंबा 18. चंपावत 22.5. मोहकमपुर 25 आशारोरी 16.5. भिकियासैंण और छाना22. तथा काशीपुर में 18 मिलीमीटर बरसात मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video
चंदे के हिसाब पर खूनी संघर्ष, रामलीला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम _ छह राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हरप्रीत
ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video