Ad

उत्तराखंड : एक और हादसा_बस के नीचे आने से बच्ची की मौत, पिता ने भी तोड़ा दम..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बीते रोज हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 36 लोगों की मौत हुई है। इस दुखद खबर से अभी लोग उबर भी नहीं पाए कि आज एक और हादसे की खबर आ रही है जो बेहद दुखद है। देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री ने अपनी जान गवां दी।

ADVERTISEMENTSAd

जनपद के बड़कोट-देहरादून मोटर मार्ग पर नौगांव के पास सामने से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को सीएचसी नौगांव में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरजन शाह (43) पुत्र हरि शाह निवासी गांव भंकोली, तहसील पुरोला अपने तीन बच्चों सिमरन, गुंजन और सत्यम को बाइक पर बैठाकर नौगांव आ रहे थे।

नौगांव से करीब एक किमी पहले मुलाना के पास बाइक सामने से आ रही बस के पिछले हिस्से की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई। बाइक में सबसे पीछे बैठी चार वर्षीय बच्ची सिमरन बस के टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि, सुरजन शाह, गुंजन और सत्यम गंभीर रुप से घायल हो गए।

तीनों घायलों को सीएचसी नौगांव में भर्ती किया गया, जहां सुरजन शाह को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुंजन और सत्यम को प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page