Ad

उत्तराखंड : पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, देखिए किसको कहां मिली तैनाती

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस महकमें से आज की बड़ी खबर है कि पुलिस महकमें के विभिन्न जिलों में तैनात 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार देर शाम को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित कुमार सिन्हा द्वारा 10 पुलिस उपाधीक्षको का तबादला किया गया है। जहाँ, हरिद्वार में सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे राकेश रावत को आईआरबी प्रथम रुद्रपुर व देहरादून में तैनात सीओ पूर्णिमा गर्ग को सहायक सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून भेजा गया है।

जनपद नैनीताल में तैनात पुलिस उपाधीक्षक बलजीत सिंह भकुनी को सहायक सेनानायक आईआरबी-प्रथम रामनगर, पुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल को जनपद पौड़ी से सहायक सेनानायक 40 पीएससी हरिद्वार, पुलिस उप अधीक्षक भूपेंद्र सिंह भंडारी को जनपद उधमसिंहनगर से जनपद नैनीताल, पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी को जनपद नैनीताल से सहायक सेनानायक 31 पीएससी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक अविनाश शर्मा को जनपद चंपावत से सहायक सेनानायक 46 पीएससी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को जनपद टिहरी से सहायक सेनानायक 40 पीएससी हरिद्वार, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा को जनपद उधमसिंहनगर से सहायक सेनानायक 31 पीएससी रुद्रपुर, शिवराज सिंह चौहान को जनपद बागेश्वर से सहायक सेनानायक 46 पीएससी रुद्रपुर, हरिद्वार में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राकेश रावत को सहायक सेनानायक आईआरबी प्रथम रुद्रपुर व देहरादून में तैनाद पुलिस उपाधीक्षक पूर्णिमा गर्ग को सहायक सेनानायक आईआरबी-द्वितीय देहरादून भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *