उत्तराखंड : फिर मौसम ने ली करवट..इन पांच ज़िलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट..

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, मौसम विभाग ने राज्य के 5 जनपदों में अगले 48 घंटे यानि 21 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है
मौसम विज्ञान के मुताबिक 20 एंव 21 सितंबर को देहरादून , नैनीताल , अल्मोड़ा ,पिथौरागढ़ , पौड़ी जनपद में कहीं कहीं भारी बारिश के आसार है जबकि अन्य स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका है।
बता दें कि राज्य के पर्वतीय जनपदों में बारिश का कहर जारी है ,चमोली से अतिवृष्टि से भारी नुकसान की खबरें आ रही है। घटना यहां नारायण बगड़ में हुई। आज सुबह पांच बजे के लगभग पहाड़ से पानी के साथ बड़े बड़े पेड़ और मलबे का रेला नीचे की ओर आया।
बताया जा रहा है कि मलबे में सड़क पर खडे एक दर्जन से अधिक वाहन दब गए जबकि बीआरओ के लिए काम करने वाले श्रमिकों की झोपडियों का सामान भी बर्बाद हो गया। फिलवक्त किसी जानी नुकसान की ख्बार नहीं है। एसडीआरएफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस