

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई की परीक्षा भर्ती घोटाले के मामले में फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान संजय धारीवाल के घर के बाहर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया है। संजय धारीवाल पर पुलिस की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

जनवरी में कनखल थाने में परीक्षा भर्ती घोटाले में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में मोहम्मदपुर गांव के प्रधान और पूर्व मंगलौर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को भी नामजद किया गया था। भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद उसका इस्तीफा ले लिया गया था और सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व भाजपा नेता फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं, पुलिस लगातार उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
इस मामले में अब कोर्ट की ओर से कुर्की नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को मंगलौर पुलिस गांव पहुंची और मुनादी कराई। साथ ही पूर्व भाजपा नेता के घर पर कुुर्की नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि अगर वह तीन मार्च तक कोर्ट में उपस्थित नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी संजय धारीवाल के घर पर पुलिस की ओर से कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं करने पर घर की कुर्की की जाएगी।
पटवारी और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के बैंक लॉकर से एसआईटी ने 22 लाख रुपये की कीमत के जेवरात बरामद किए हैं. एसआईटी की टीम आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर बलिया उसके घर लेकर गई थी, जबकि उसके भांजे से भी 2.70 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक, पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी को बीते सप्ताह दोबारा से पांच दिन के लिए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया था. आरोपी को उत्तर प्रदेश बलिया में उसके घर पर ले जाया गया था, जहां पूछताछ करने के साथ ही कई साक्ष्य और जेवर बरामद करने की कार्रवाई की गई ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर