उत्तराखंड: यहां देर रात सिलेंडर फटने से हुआ खौफ़नाक हादसा.. पिता,पुत्र दोनो की गयी जान..

उत्तराखंड: उधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प में देर रात सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सदमे में चले गई। घटना से मोहल्ले में हड़कंप है। लोगों का कहना है कि कल ही वह गैस सिलेंडर लाया था। वह सिलेंडर में पाइप जोड़ रहा था। इस दौरान आग की चपेट में आ गया। साथ ही पास में सो रहा उसका बेटा वंश भी आग की चपेट में आ गया। इससे दोनों पिता पुत्र की मौत हो गई।
ट्रांजिट कैम्प, ठाकुरनगर निवासी 30 साल का केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार रात 10 बजे के आसपास केदार की पत्नी घर में खाना बना रही थी। केदार और वंश घर के भीतर ही थे। केदार की पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के भीतर अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर के भीतर मौजूद केदार और वंश गंभीर रूप से झुलस गए। घर में आग लगी देख बाहर मौजूद केदार की पत्नी के होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसे केदार और वंश को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि रात को खाना बनाते समय वह सिलेंडर बदल रहा था। इसी बीच हादसा हो गया। जिससे केदार व उसके पुत्र वंश की मौत हो गई। घटना के बाद उसकी पत्नी भी बदहवास है।
बताया जा रहा है कि केदार मूलरूप से जगदीशपुर, थाना जहानाबाद, पीलीभीत का रहने वाला था। 4-5 माह पहले ही पत्नी व बच्चे को ट्रांजिट कैम्प लाया था। केदार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस