

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है लक्सर के एडिशनल जज अरविंद नाथ त्रिपाठी बाथरूम में मृत पाए गए। वह लक्सर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अल्मोड़ा में एडीजे के पद पर तैनात हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर पर स्टाफ के आने के बाद एडीजे के निधन के पता चला। हरिद्वार में पोस्ट मार्टम किया गया। वे लगभग 42 साल के थे।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी अरविंद नाथ लक्सर में अपर जिला जज के पद पर तैनात थे। मिली जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 28/09/2023 को उनकी बेटी का जन्मदिन था। उन्होंने सुबह बेटी से बात भी की। इसके बाद वो कैसे बाथरूम में गिर गए, यह किसी को पता नहीं चला। चूंकि, बाथरूम भीतर से बंद था तो किसी को इसका पता नहीं लग सका। गुरुवार को उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल भी होना था। काफी देर तक बाहर नहीं आये तो कर्मचारी की सूचना पर दरवाजा तोड़ा गया।
बाथरूम में अरविंद नाथ अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal