Ad

उत्तराखंड : पुलिस कस्टडी से अभियुक्त फरार, 2 पर गिरी गाज, SSP ने किया सस्पेन्ड..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – हरिद्वार: कनखल थाने से फरार नेपाली मूल के आरोपी का पुलिस 30 घंटे बाद भी पता नहीं लगा पाई है। वहीं, मामले में हरिद्वार एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई के बाद से कनखल थाने  में हड़कंप मचा हुआ है। थाना पुलिस पर अब दबाव है कि वह जल्द से जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार करे।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि रविवार रात कनखल थाने की एक पुलिस टीम ने इलाके में गश्त के दौरान शंकर निवासी नेपाल आरोपी को उस समय धर दबोचा था, जब वह क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ कर कनखल थाने लाई और हवालात में बंद कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

वहीं, सोमवार दोपहर पुलिसकर्मी उसे खाना खिलाने थाने में ही बनी मेस में ले गया, लेकिन इसी दौरान शंकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर थाने से फरार हो गया। शंकर के फरार होते ही कनखल थाने में हड़कंप मच गया. तमाम आला अधिकारी कनखल थाने पहुंचे और शंकर की तलाश शुरू हुई, लेकिन 30 घंटे बाद भी पुलिस फरार हुए आरोपी को नहीं पकड़ पाई।

एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मामले में लापरवाही के दोषी भादू राम वर्मा और उसे खाना खिलाने ले गए फॉलोवर जितेंद्र पंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कर दिया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस सभी संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश कर रही है। बड़ी बात यह है कि पकड़े गए इस आरोपी की न तो पुलिस के पास कोई फोटो है और ना ही उसका कोई स्थाई या अस्थाई पता भी कहीं दर्ज नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *