उत्तराखंड : यहां हुआ बेहद दर्दनाक हादसा..युवक के सर चढ़ गया कैंटर का टायर , मौके पर मौत

उत्तराखण्ड ( चम्पावत ) :– राज्य के चंपावत जनपद के अंतर्गत लोहाघाट में दर्दनाक हादसा होने की खबर आ रही है ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई हादसे में जान गवाने वाले युवक की पहचान सुरेश फर्त्याल है जो की चंपावत कलेक्ट्रेट में आउटसोर्स कर्मी था

जानकारी के मुताबिक बाबरू निवासी अपनी बाइक से चम्पावत लोहाघाट पहुचा, बाइक पर उसने अनाज की बोरी लात रखी थी एसबीआई के एटीएम के पास उसने साइड में बाइक को खड़ा तो कर दिया लेकिन डिसबैलेंस होने के कारण बाइक के साथ सड़क पर गिर गया।
इतनी ही देर में पीछे से आ रहे एक लोडेड कैंटर का टायर उसके सिर पर चढ़ गया।जिसकी वजह से लगभग 32 वर्षीय सुरेश फर्त्याल की मौत हो गई। सुरेश जिला कलेक्ट्रेट में अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में आउट सोर्स कर्मी के रूप में काम करता था, अपनी बाइक संख्या यूके 03 बी / 2439 से चम्पावत की ओर से आ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही लोहाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…
हाईकोर्ट में मुख्य सचिव_नैनीताल की हैरिटेज लाइब्रेरी और सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल…
आंचल ने जारी की नई रेट लिस्ट, 50 रुपये तक बढ़े दाम_ दूध की नई कीमतें भी जान लीजिए…
हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन का खुलासा, ज्योति और मुश्ताक पर शिकंजा…
चुनावी तैयारियों के बीच कुमाऊं रेंज में हलचल, 6 जिलों में 29 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से उधर..