उत्तराखंड:कांस्टेबल की जालसाज़ी,यहां खुद ही कर दिए SSP के फर्जी सिग्नेचर, सस्पेंड..


उत्तराखंड : राज्य में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें सिपाही ने छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र पर अपने ही हाथ से कप्तान के जाली दस्तखत कर दिए ,मामला संज्ञान में आने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर,पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
मूलत: पिथौरागढ़ निवासी सिपाही राकेश कुमार करीब 10 साल से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात है।
बीती 29 मई को राकेश ने घर में आवश्यक कार्य के लिये एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा, लेकिन इस पर अवकाश स्वीकृति के लिए खुद ही एसएसपी के हस्ताक्षर कर दिये। इसके बाद जवान ने यह प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया।जीडी मुंशी को एसएसपी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे, तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी। शुक्रवार को एसएसपी ने सिपाही राकेश को निलंबित कर दिया है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal