Ad

सरकारी मेडिकल कालेजों में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत, कंपनी को चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों में आउटसोर्स के जरिए तैनात किए जा रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, अब आउटसोर्स के जरिए तैनात किए जा रहे कर्मचारियों को सिक्योरिटी मनी नहीं देनी पड़ेगी. इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कर्मचारियों से सिक्योरिटी मनी लेने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस में कंपनी को एक दिन के अंदर जवाब देने और ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है.

ADVERTISEMENTSAd

विभाग ने भेजा नोटिस
उत्तराखंड में राज्य सरकार अस्पतालों से हटाए गए कर्मचारियों के खाली पदों के अनुसार दोबारा कॉलेज और हॉस्पिटल में नियुक्ति करने का निर्णय लिया है. इसके तहत दून मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट आउटसोर्स एजेंसी ने उनकी नियुक्ति के लिए सभी कर्मचारियों से सिक्योरिटी मनी के रूप में 25 से 40 हजार रुपये तक मांगे थे. बाद में इस मामले को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती करने वाले फर्म टीडीएस मैनेजमेंट कंसल्टेट प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है. विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस में कंपनी को 12 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है ऐसा नहीं करने पर कंपनी विभाग द्वारा ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *