उत्तराखंड : बड़ी ख़बर – शासन ने इस विभाग में किये अधिकारियों के प्रमोशन ,आदेश जारी..



उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी के पद प्रमोशन किया गया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने आदेश जारी किया है।
सूचना महानिदेशक द्वारा जारी किये गये आदेश में उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में विभागीय कोटे के पदो पर पदोन्नति किया गया है। वहीं इस चयन की संस्तुति के आधार पर उत्तराखंड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में 02 अनुवादकों तथा 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी के रिक्त पद वेतन लेवल-7 वेतनमान 44900-142400 पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत करते हुए दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाता है।
उपरोक्त आदेश में पदोन्नति अधिकारियों में से दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह विष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम, जानकी देवी आदि।
उपरोक्त पदोन्नत कार्मिक की वर्तमान तैनाती जनपद व कार्यालय में ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इनके स्थानान्तरण व अन्यत्र तैनाती के आदेश यथाआवश्यकता / नियमानुसार बाद में निर्गत किये जायेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




डिफेंस से हेल्थ और एनर्जी तक स्वदेशी ताकत, नैनीताल में जुटे देशभर के प्रोफेसर
कैंचीधाम_भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने बदली रणनीति, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंस्पिरेशन अकादमी का शानदार प्रदर्शन
बनबसा में धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, नजूल लैंड होगी नियमित_24 प्रस्तावों पर लगी मुहर
राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को उत्तराखंड से प्रत्याशी बनाया