

उत्तराखण्ड : जनपद हरिद्वार के मंगलौर में दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद जानलेवा संघर्ष में बदल गया । दरअसल दो दिन पहले ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हुई मामूली कहासुनी रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। घोसीपूरा गांव में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट-पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की गई है। घोसीपुरा गांव में दो दिन पूर्व ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रधान शमशाद अली व हाकम पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों का समझौचा भी हो गया लेकिन रविवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायर किए गए। फायरिंग में अहसान व शाहरुख को गोली लग गई। अहसान को आंख के ऊपर गोली लगी है जबकि शाहरूचा के कमर में छर्रे लगे हैं।इसके अलावा मारपीट में जमशेद अली, रियाजुल, हाकम अली, हारून शेर खान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है प्रधान जमशेद अली ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने दर्जनों राउंड फायरिंग की। इसमें उनके पुत्र अहसान को गोली लगी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ