

उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसे में बेहद दुखद खबर सामने आ रही है आज शाम एक खबर ऐसी थी कि जिसे सुन कर शहर का हर व्यक्ति स्तब्ध हो गया। जिसने खबर सुनी उसने उप जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगाई। दरअसल आज टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास एक बाइक अनियंत्रित होने से हुए हादसे में नगर के भाजपा नेता व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र की मौत हो गई। इस खबर से पूरा शहर शोक में डूबा हुआ है। हादसे में मृतक का साथी युवक घायल हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से हरीश भट्ट के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 11 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत रविवार शाम पांच बजे बाइक से चूका से टनकपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने बताया है कि ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक असंतुलित होकर खाई में जा लुढ़की।बाइक चला रहे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरा सवार हिमांशु जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को निकालने के साथ ही तुरंत 108 सेवा की एंबुलेंस बुलवाई। उप जिला अस्पताल के डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि चोटिल युवक हिमांशु पंत खतरे से बाहर है। भाजपा नेता हरीश भट्ट के पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु का समाचार मिलते ही नगर के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। कई लोग सांत्वना देने घर पर भी पहुंचे। हादसे की वजह से नगर में हर कोई शोक संतप्त है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं
पहले गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर आगे हुआ आमना-सामना! नैनीताल में पर्यटक और ग्रामीण भिड़े