

हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख
एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।
हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।
हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।
इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अन्य कार्यवाही जारी है।
हरिद्वार में ज्वालापुर स्थित कड़क मोहल्ले से शनिवार को चोरी हुए आठ महीने के बच्चे शिवांग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय नाम के व्यक्ति ने महिलाओं को बच्चा दिया था। फिलहाल पुलिस की टीम महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी हुई है। शाम तक पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।
बच्चे के चोरी होने के बाद से पुलिस महकमे के अफसरों की नींद उड़ी हुई थी। लगातार 24 घंटे से पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटी हुई थी। देर रात तक सर्च अभियान के बाद भी मासूम का कुछ पता नहीं चल पाया था।
रविवार की सुबह रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इसी बीच सप्तऋषि क्षेत्र में दो महिलाएं संदिग्ध प्रतीत हुई तो उन्होंने उन्हें रोककर पूछताछ की। महिलाओं की गोद में एक बच्चा था। जिसे देखने के बाद उन्होंने फोटो से मिलान किया तो वह ज्वालापुर से चोरी हुआ आठ महीने का शिवांग निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




BREAKING – नैनीताल में बड़ा हादसा_ ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा..Video
18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ जसपाल राणा का निधन..
नीति आयोग की बैठक में में सीएम धामी ने रखा_ उत्तराखंड को राष्ट्रीय मॉडल बनाने का विजन
Nainital: खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने फोन किया, 108 बोली_पहले खुद सड़क तक लाओ..Video
पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल की शानदार जीत, भाजपा को मिली करारी शिकस्त