Ad

उत्तराखंड : इस जिले के SSP का बड़ा एक्शन.. एक साथ 6 चौकी प्रभारी लाइन हाज़िर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : ड्यूटी में लापरवाही चौकी प्रभारियों को पड़ी भारी. आज दिनांक 10/08/22 को कंट्रोल रूम द्वारा थाना / चौकी प्रभारियों की लोकेशन पूछे जाने के दौरान नगर क्षेत्र में चौकी प्रभारी करनपुर, सर्किट हाउस, नयागांव,, आईएसबीटी, जोगीवाला तथा इंदिरा नगर द्वारा न ही कंट्रोल रूम को अपनी लोकेशन से अवगत कराया गया और न ही उनके द्वारा सेट पर कोई उत्तर दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा उक्त सभी चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही सभी थाना / चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही व अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी थाना / चौकी प्रभारियों को पीक आवर्स के दौरान अपने अपने थाना / चौकी क्षेत्रान्तर्गत के यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है, साथ ही इस दौरान कंट्रोल रूम को सभी थाना चौकी प्रभारियों की नियमित रूप से लोकेशन लेते हुए महोदय को अवगत कराने हेतु बताया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *