Ad

उत्तराखंड : UKSSSC पेपर लीक मामला , सचिवालय के अफ़सर से जुड़े घोटाले के तार.. होगी गिरफ्तारी ?

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : UKSSSC पेपर लीक मामले में विजिलेंस जांच की आंच प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ से आयोग होते हुए प्रदेश के सचिवालय तक पहुंच गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

एसटीएफ ने आज साय: सचिवालय के लोक निर्माण एवं वन विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव गौरव चौहान को बयान (पूछताछ) के लिए कार्यालय बुलाया गया।

उत्तराखंड अधीनस्त चयन सेवा आयोग भर्ती पेपर लीक मामले की जांच में हर दिन नया खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस पूरे मामले में चार सरकारी कर्मचारियों और प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों समेत 14 की गिरफ्तारी हो चुकी है। माना जा रहा है कि कई अन्य की गिरफ्तारियां भी जल्द हो सकती हैं।


बड़ी बात यह है कि इस भर्ती घोटाले के तार अब सचिवालय से भी जुड़ गए हैं। एसटीएफ को जांच के दौरान पहले ही इस बात के संकेत मिल चुके थे। पिछले कुछ दिनों से इसकी चर्चा भी चल रही थी। अब पेपर लीक मामले में सचिवालय के अपर निजि सचिव को तलब किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोक निर्माण विभाग और वन विभाग में कार्यरत अपर निजि सचिव गौरव चौहान को एसटीएफ ने पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि एसटीएफ को सबूत मिले थे। उन्हीं के आधार पर उनको बुलाया गया है।


इस मामले में नकल से पास हुए कई अभ्यर्थी खुद भी एसटीएफ के पास अपने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंच सकते हैं। एसटीएफ ने भी पेपर लीक मामले से जुड़े अभ्यर्थियों और दूसरे लोगों को खुद जानकारी देने की सलाह दी है। जांच में सहयोग नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *