हल्द्वानी : कैंसर से लड़ते-लड़ते जगदीश ख़ुद हारे ज़िंदगी की जंग..ट्रैन से कटकर दी जान


हल्द्वानी : बीमारी किस कदर इंसान को तोड़ देती है जिसका दिल दहलाने वाला मंजर आज हल्द्वानी में दर्दनाक मौत की शक्ल में दिखाई दिया. कैंसर की बीमारी से आजिज़ शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है, राजपुरा क्षेत्र में रेल की पटरी के पास उनका शव मिला है, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने जानकारी देते बताया की मृतक का नाम जगदीश लाल गुलाटी हैं, जो धर्मपुरा बरेली रोड के रहने वाले हैं।
जिनकी उम्र 70 साल है और वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, ऐसे में आज उन्होंने काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस से कटकर अपनी जान दे दी है। पुलिस द्वारा परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और मौके पर परिजन भी पहुँच चुके हैं। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम हॉउस भेजने की तैयारी में जुट गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park