
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बागेश्वर गिरेछीना मोटर मार्ग में नैलगाड के समीप हुई है। पुलिस के अनुसार यहां एक पिकअप गहरी खाई में गिर गया है, चालक को नींद आने के कारण वाहन का दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग नजदीकी मेले में व्यापार करने के लिए जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके- 018- सीए-6994 बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग स्थित नैलगाड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन असंतुलित हो गया।
इस हादसे में इरशाद अहमद, असलम व साजिद की मौत हो गई। जबकि जेहरान खान, आकाश, सुलेमान घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि सभी लोग रामपुर जिले के स्वार निवासी हैं। वह बेरीनाग में आयोजत होने वाले मेले में शामिल होने जा रहे थे। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज