उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के दो रेंजरों समेत 4 की मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बिलख पड़े।

चीला मार्ग पर सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। सड़क सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की जान चली गई। घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया है।चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है।

सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत : हजरत शाह कालू सैय्यदबाबा का 50 वां उर्स मुबारक 29 मई से होगा शुरू..

उक्त वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

लापता
1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)

उक्त सभी मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विदित हुआ है कि चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा रह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज में इंटरसेप्टर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पार्क की वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिर कर लापता हो गई है। वहीं घटना में पांच अन्य लोग घायल हैं। जिनको उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  BJP के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की कार का हुआ एक्सीडेंट_TMU में एडमिट...

सोमवार शाम करीब पांच बजे पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे।वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरी। वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज़, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) शामिल हैं। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी लापता चल रही हैं। जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ जिला शक्ति नहर में सर्च अभियान चला रही है। कुलराज सिंह व अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उक्त दोनों वाहन का ट्रायल करा रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *