Ad

हल्द्वानी : ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत,दो हिस्सों में कट गया शरीर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कमर से कटा हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया, मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस एंव जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd


प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक यहां नगर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी के बीचों बीच लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच कमर से कटा हुआ शव बरामद होने की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी के कर्मियों ने शव की शिनाख्त करने और मौत के कारण की जांच शुरू कर दी है,वही पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में भी जुट गई है।
इधर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है तथा पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल अभी मृतक की शिनाख़्त नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *