

उत्तराखंड के करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मंगलवार को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी निगमों को अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरों का भुगतान करने को कहा गया है।
दरअसल, राज्य कर्मियों के लिए तो महंगाई भत्ता दो बार बढ़ चुका है लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसके लिए भटक रहे थे। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया।
इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से 34 के बजाए 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।उधर, आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने एसपी राणाकोटी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई। बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर महासंघ ने सरकार और शासन का आभार जताया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण