

उत्तराखंड : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के तीन शिक्षक सस्पेंड, लगे कई गंभीर आरोपगुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीनता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
इससे पहले तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सदस्य जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तीनों शिक्षकों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है।गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निलंबित कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री बीते सात जून को आर्य प्रतिनिधि सभाओं की ओर से बनाए गए कुलाधिपति का पत्र लेकर विवि में कुलपति का चार्ज लेने पहुंचे थे।
आरोप है कि इसी दौरान विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों में तैनात तीन शिक्षक विवि के निलंबित कुलपति के समर्थन में आ गए और कुलपति कार्यालय में जबरन घुस आए।तीनों ही शिक्षक करीब 2 घंटे तक निलंबित कुलपति के समर्थन में कुलपति कार्यालय में डटे रहे। आरोप है कि तीनों ही शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के विरुद्ध जाकर कार्य किया और असंवैधानिक रूप से निलंबित कुलपति का समर्थन करते हुए कुलपति कार्यालय में कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीता भी की।
हालांकि विवि प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और कर्मचारियों के विरोध के चलते निलंबित कुलपति वापस लौटना पड़ा था। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रो. श्रवण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया और तीनों शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया।जांच कमेटी ने इस दौरान 25 से 30 लोगों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को हाल ही में सौंपी। जांच रिपोर्ट और अन्य आरोपों में विवि प्रशासन ने तीनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
कुलपति कार्यालय में हुई अनुशासनहीनता को लेकर विवि के अलग-अलग विभागों के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। पहले तीनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब मांगा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रो. सुनील कुमार, कुलसचिव



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी