

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है।
बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती बनी हुई है।
केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाट पुलिया के समीप गत देर रात्रि करीब 11 बजकर 30 मिनट पर भूस्खलन होने के कारण दो दुकाने और एक खोखा बह गया है।
एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर , सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि उनमें कुछ आदमियों की होने की सूचना है,
आपदा प्रबंधन अधिकारी व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मय उपकरण सहित घटनास्थल पर देर रात को पहुंच गई थी। भारी बारिश एवं ऊपर से बोल्डर गिरने के कारण सर्च & रेस्क्यू कार्य रात्रि को रोक दिया गया है। सुबह होने पर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं जिसमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार शामिल हैं । केदारघाटी में देर रात से बारिश जारी है।
ढाबे नेपाली मूल के लोगों के बताए जा रहे हैं
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि करीब 13 लोगों के लापता होने की संभावना है। सर्च अभियान चल रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video