उत्तर प्रदेश : कई दिनों तक युवती के शरीर को अगरबत्तियों से जलाया.. फिर बेल्ट से पीटा..मामला जानकर हैरान हो जायगे आप..

सीतापुर उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के सीतापुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर किशोरी को एक तांत्रिक ने अगरबत्तियों से कई दिनों तक जलाया। बेल्ट से जिस्म पर गहरे घाव भी दिए। मामले ने तूल तब पकड़ा जब किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर रामकोट थाने में केस दर्ज कराया है। सीओ सिटी का कहना है कि आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करते हुए उससे पूछताछ की जा रही है।
महोली इलाके के एक गांव की किशोरी बीते दस दिन पूर्व मिश्रिख क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। बताते हैं कि अचानक किशोरी को पेट में दर्द हुआ। तबीयत खराब होने पर कुछ लोगों ने भूत-प्रेत का चक्कर बताकर रिश्तेदारों को रामकोट इलाके के साहबगंज स्थित एक देव स्थल पर जाने की सलाह दी। देव स्थल पर झाड़फूंक करने वाला तांत्रिक इश्तियाक मिला। किशोरी पर भूत- प्रेत का साया बताकर परिवार के लोगों से काफी पैसे लिए और भूत भगाने का दावा करते हुए किशोरी को अगरबत्तियों से जलाया। बेल्ट से पिटाई भी की। रविवार शाम जब किशोरी की हालत बिगड़ गई तो रिश्तेदारों ने किशोरी के पिता को पूरे मामले से अवगत कराया।
बताते हैं कि किशोरी का पिता जब देव स्थल पर पहुंचा तो बेटी की हालत देखकर दंग रह गया। मौके पर काफी हंगामा हुआ। इसी के बाद परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज हुआ। सोमवार पिता ने थाना रामकोट में तांत्रिक के विरुद्ध तहरीर दी। रामकोट पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी तांत्रिक इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि तांत्रिक इश्तियाक गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि आरोपी ने इससे पहले भी कुछ लोगों के साथ ऐसा ही बर्ताव किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में