उत्तरप्रदेश : अपने ही साथी कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट पर लगाया एयर कंप्रेशर पाइप.. आंते फटी.. दो गिरफ्तार….

नोएडा उत्तरप्रदेश : नोएडा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवकों ने कंपनी में काम करने वाले अपने ही साथी के साथ दरिंदगी की है. दोनों युवकों ने उसके प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर (Air Compressor) का पाइप लगा दिया. इसकी वजह से उसकी आंते फट गई. गंभीर हालत में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना के सामने आते ही पुलिस (Noida Police) ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है. थाना फेज-3 के इंचार्ज विवेक त्रिवेदी ने बताया कि नोएडा की कंपनी में काम करने वाले संदीप नाम ने वर्कर के प्राइवेट पार्ट में वहां काम करने वाले अंकित और गौतम ने एयर कंप्रेसर का पाइप लगा दिया.
शरीर में हवा भरते ही उसकी आंते फट गईं.
युवक की हालत गंभीर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित शख्स को गंभीर हालत में नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया है. उसका ऑपरेशन किया जा चुका है. फिलहाल उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर थाना फेज-3 में केस दर्ज कराया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मर्डर की कोशिश की धारा लगाई गई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा