दर्दनाक : एनएच 9 पर बड़ा हादसा..डबल डेकर बस पिकअप से टकराई.. पांच की मौत.. मुख्यमंत्री ने जताया अफ़सोस…

मुरादाबाद उप्र : मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है बता दें कि नेशनल हाईवे-9 पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। मुरादाबाद की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से घायलों के इलाज का ध्यान रखने को कहा है।जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र स्थित लखनऊ हाइवे पर हादसा हुआ है।यहां एक डबल डेकर बस ने आगे चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे में अब तक 5 की मौत हो चुकी है,जबकि दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका भी है।
फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए और क्रेन के जरिए राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी अमित आनंद के अनुसार मुरादाबाद रामपुर हाइवे पर बस और पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा