UP – बड़ा हादसा : बस में हाई टेंशन से लगी भीषण आग, 6 की ज़िन्दा जल कर मौत..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार, 11 मार्च को एक यात्री बस में आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार को छू जाने से बस में आग लग गई. थोड़ी ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी. उसमें सवार कई यात्री इस आग की चपेट में आ गए. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या 6 से कहीं ज्यादा हो सकती है।

6 यात्रियों की मौत, कई घायल

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. घटना मरदह क्षेत्र के महाहर धाम के पास की है. यहां से एक मिनी बस गुजर रही थी. इसी दौरान बस हाई टेंशन बिजली के तारों से छू गई और उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी और आग के साथ काला धुआं उठने लगा. कोई भी बस के करीब नहीं जा सका. बताया जा रहा है कि जलती बस के अंदर कई यात्री फंस गए थे. पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की संख्या कितनी है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है।

बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे

हालांकि, बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. बस मऊ से विवाह कार्यक्रम के लिए मरदह के महाहर धाम जा रही थी. बस में वधू पक्ष के लोग सवार थे. जब बस में आग लगी, तो यात्री अपनी-अपनी जान बचाकर किसी तरह निकले, लेकिन कई महिलाएं और बच्चे बस में फंस गए।

बस में सवार और इस हादसे में पीड़ित मीरा नाम की महिला ने बताया कि बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे. उन्होंने कहा,हम बारात लेकर गाजीपुर के महाहर जा रहे थे. रास्ते में जाते समय बस में अचानक आग लग गई. मैं बस में आगे की तरफ बैठी थी और बाहर फेंका गई. मेरे बच्चे भी उसी बस में थे, जो आग की चपेट में आ गए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर बस हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें. CM योगी ने हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है. CM ऑफिस के मुताबिक हादसे में मृतकों के आश्रितों को ₹500000 का मुआवजा,गंभीर घायलों को ₹50000 और घायलों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *