केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आ रहे हैं उत्तराखंड, इस ख़ास प्रोग्राम में करेंगे शिरकत


देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जे पी नड्डा कल देहरादून पहुंचेंगे। जहां वो एम्स के 5वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ मे विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के उद्घाटन और प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति के बीच कल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश अपने 5वे दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।
समारोह के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एयरोमेडिकल सेवाओं का दौरा करेंगे और ट्रॉमा सेंटर में पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम (PACS) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश में PET-CT सुविधा और उन्नत बाल चिकित्सा हेतु नवनिर्मित सेंटर फॉर एडवांस्ड पीडियाट्रिक्स का भी लोकार्पण किया जाएगा।
जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री धामी आयुष भवन में एकीकृत चिकित्सा विभाग, आयुष एकीकृत कल्याण पथ और योग स्टूडियो का भी उद्घाटन करेंगे।
AIIMS ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का उत्सव होगा, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करेगा, जो चिकित्सा समुदाय पर स्थाई प्रभाव छोड़ेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)