इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani


हल्द्वानी। जहाँ एक ओर सड़क हादसे के बाद लोग मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं, वहीं समाज में ऐसे ‘गिद्ध’ भी मौजूद हैं जो लाशों को लूटने से भी बाज नहीं आते। हल्द्वानी पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर चोरों को दबोचा है, जिन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक युवक के वाहन से उसका मोबाइल और सोने की अंगूठी पार कर दी थी।
हादसे के गमगीन माहौल में की लूट
मामला 28 फरवरी का है, जब बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के पुत्र का एक्सीडेंट हो गया था। बेटे को खोने के गम में डूबे परिवार को तब एक और झटका लगा जब उन्हें पता चला कि हादसे के तुरंत बाद अज्ञात चोरों ने मृतक के वाहन से कीमती मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी कर ली है। पिता की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी के निर्देश पर बिछा जाल
मामले की संवेदनशीलता और शर्मनाक हरकत को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के जाल की मदद से पुलिस टीम ने गौजाजाली निवासी मौ0 उवेश उर्फ मुन्ना और इन्द्रानगर निवासी मौ0 सैफ अली को धर दबोचा।
शत-प्रतिशत माल बरामद
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से मृतक का विवो मोबाइल और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इस घृणित कार्य को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम की चौतरफा सराहना हो रही है।
पुलिस टीम: उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा, कानि0 अनिल जौहरी, कानि0 दिनेश नगरकोटी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..