उत्तराखंड : भाजपा नेता के भतीजे की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार


उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान के भतीजे अलीम खान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों, अकील और रिहान खान को दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 26 अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
18 अगस्त को अलीम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत छह टीमों का गठन किया. इन टीमों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जनपदों में लगातार दबिश दी. आज एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरेली रोड पर शर्मा ढाबा के निकट कार्रवाई करते हुए अकील और रिहान को 315 बोर के तमंचे और एक-एक कारतूस के साथ दबोचा।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने पहले कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अन्य फरार 26 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि अलीम की हत्या हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हार के बाद राजनीतिक रंजिश के चलते की गई. घटना के बाद गांव में पुलिस और पीएसी की टीमें तैनात की गई थीं. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि घटना में लिप्त दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, बाकी की गिरफ्तारी जल्द होगी. आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..
दुष्यंत गौतम के खिलाफ हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च..
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती ,, पति गिरधारी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज