Ad

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा ट्रक,हादसे में पति-पत्नी लापता_सर्च ऑपरेशन जारी

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देवप्रयाग से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है आज सुबह यहां बिसलेरी की पानी की बोतल से लदा हुआ एक ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरे ट्रक के आगे का हिस्सा नदी में समा गया है जबकि बाकी का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।बताया जा रहा है दुर्घटना ग्रस्त ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थे। दोनों ही इस हादसे में लापता हैं। पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग से 3 किलोमीटर दूर सैनिक होटल के पास पुलिस को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल एसओ महिपाल सिंह फोर्स के साथ राहत बचाव कार्य हेतु दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। वहां सैनिक होटल से पहले सड़क किनारे बने पिरेफिट टूटे हुए थे। नदी के नीचे जाकर तलाश की गई तो सड़क से करीब 500 मीटर नीचे की तरफ एक ट्रक आयशर जिसका नंबर यूके 08 CB – 3646 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला ट्रक के आगे का हिस्सा नदी में समा चुका था और बाकी हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त पाया गया।

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि आज सुबह ट्रक के नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें वाहन चालक और उसकी पत्नी सवार थे दोनों दुर्घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं दोनों की खोजबीन में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page