देहरादून में घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर, दंपती और नौकरानी की हत्या..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में वारदात के समय घर में दंपती और नौकरानी मौजूद थे। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे, हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

एक साथ तीन हत्याओं की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी है।

अपडेट

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, तपोवन रोड पर विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशाें ने दंपती और नौकरानी की हत्या कर दी। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। घटना के वक्त घर में दंपती और नौकरानी ही थे।

बताया जा रहा है कि तीनों पर बदमाशों ने पेचकस से कई वार किए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा है। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर निवासी देहरादून व शीला निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।

अपडेट

बुजुर्ग दंपति और एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध अभियुक्त को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति प्लंबर का काम करता है और बुजुर्ग दंपति का पूर्व परिचित बताया जा रहा है।

प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार बुजुर्ग दंपति ने प्लंबिंग के काम के लिए अभियुक्त को मंगलवार को अपने घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद किसी बात को लेकर दंपति और अभियुक्त के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभियुक्त ने अकेले ही तीनों की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारण, घटनाक्रम और वारदात में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *