जिला बदर_ नैनीताल पुलिस ने 9 मुकदमे वाले इस बदमाश को सीमा पार छोड़ा


हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। काठगोदाम थाना पुलिस ने नौ मुकदमों का सामना कर रहे मनीष को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस उसे नियमानुसार जनपद की सीमा से बाहर छोड़ आई। इस कार्रवाई को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
नौ मुकदमे दर्ज, अब छह महीने जिले से बाहर
पुलिस के मुताबिक, मनीष पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी, थाना काठगोदाम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नौ मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में मनीष को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। खेडा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट कुमार ने पुलिस टीम के साथ मनीष को नियमानुसार जनपद की सीमा से बाहर किया।
अब छह महीने तक नैनीताल जिले में मनीष की एंट्री पर रोक रहेगी। जिला बदर के आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई हो सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अब जनता की शिकायतों पर नहीं चलेगी हीलाहवाली_ CM धामी ने सख्त निर्देश दिए
79वें निरंकारी संत समागम का दूसरा दिन: ‘जागृति’ और एकत्व के संदेश से गूंजा समागम
जिला बदर_ नैनीताल पुलिस ने 9 मुकदमे वाले इस बदमाश को सीमा पार छोड़ा
राहुल गांधी की राहत मिली, अमित शाह पर टिप्पणी के मानहानि मामले में बड़ा फैसला
गिरफ्तार हुईं उर्मिला सनावर, पुलिस की FIR में क्या है..?