Ad

लालकुआ में मनाया गया सविंधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस,अर्पित की श्रद्धांजलि..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न समाजिक सगठनों के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह कि अध्यक्षता में वार्ड नम्बर एक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित होकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTSAd


इधर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए ने लालकुआ नगर पंचायत के चैयरमैन लालचन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और एक समाज सुधारक थे भीमराव अंबेडकर जी ने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।


वही इधर लालकुआ नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन पवन चौहान ने कहा कि भीमराव अंबेडकर जी ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे उन्होंने ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संविधान दिया है। बाबा साहब ने सभी को एक समान अधिकार दिए हैं वह महिलाओं, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों के मुक्तिदाता हैं बाबा साहब ने सर्वहित समाज के लिए संविधान में कानून बनाए हैं, इसलिए हम सबको एकजुट होकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।


वही भाजपा नेता हेमन्त नरूला व समाजिक कार्यकर्ता उमेदराम ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर भारत की ही बल्कि विश्व की महान विभूतियों में एक थे उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने समाजिक विषमता को खत्म करते हुए भारतीय सविंधान की रचना की बाबा साहब के सघषों तथा सपनों की पूर्णता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया है ।


इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह, पूर्व चैयरमैन पवन चौहान,भाजपा नेता हेमंत नरूला,सभासद धनसिंह बिष्ट, पूर्व सभासद अरुण कुमार बाल्मिकी,सफाई नायक श्रीपाल ,सोनू भारती, उमेदराम,धर्मवीर सिंह, वरुण कुमार,सुरज जुगरिया,विजय कुमार, अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट मुकेश कुमार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *