दर्दनाक हादसा_कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत


उत्तराखंड – बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोल्ड ड्रिंक और राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
खबर मसूरी से है। यहां से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मसूरी क्षेत्र में अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खाई अत्यधिक गहरी और जोखिम भरी होने के कारण SDRF की सहायता ली गई। SDRF की टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक चालक के शव को भी खाई से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका वाहन के अनियंत्रित होने की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दर्दनाक हादसा_कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत
उत्तराखंड में बादलों की आवाजाही_फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज़!
B.P.Ed-M.P.Ed युवाओं की हाईकोर्ट में गुहार, सरकार से जवाब तलब
सुप्रीम कोर्ट का बनभूलपुरा हिंसा मामले में बड़ा फैसला,हाईकोर्ट का आदेश निरस्त
फर्जी नंबर वाली थार पकड़ी गई तब खुला बड़ा राज़_यूथ कांग्रेसी नेता फरार..