लैंसडौन होटल में पर्यटक से दुष्कर्म,मंगेतर के भाई ने की घिनौनी करतूत..


उत्तराखंड – कोटद्वार।पौड़ी जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल लैंसडौन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली की एक पर्यटक से होटल में बलात्कार की बात सामने आ रही है। पर्यटक युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने आई थी। आरोप है कि रात में मंगेतर के मौसेरे भाई ने युवती के साथ रेप किया।

लैंसडौन पुलिस के अनुसार शुभम सिंधु निवासी मयूर विहार फेज-तीन दिल्ली अपनी मंगेतर निवासी (कल्याणपुरी दिल्ली) के साथ लैंसडौन क्षेत्र में घूमने आया था। साथ में शुभम के मामा आशु, मौसेरे भाई कुणाल और हर्षवर्धन भी थे।सभी लोग शनिवार को जयहरीखाल प्रखंड के समखाल में एक होटल में रुके थे।
पुलिस के अनुसार रात को सभी लोग रेस्तरां में डिनर के लिए चले गए थे, जबकि युवती वॉशरूम में थी। जब वह बाहर आई तो कमरे में हर्षवर्धन था। आरोप है कि उसी दौरान उसने रेप किया।रात को डर के कारण युवती ने यह बात किसी को नहीं बताई। 24 अगस्त की रात जब वह दूसरे रिसॉर्ट में रुके तो युवती ने मंगेतर को सारी बात बताई।
जिसके बाद शुभम ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। घटना क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है। उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य समेत पुलिस कर्मी जांच के लिए पहुंच गए। और पीड़िता की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद पलटी टैक्सी में फंसे यात्री, फिर जमकर चले लात-घूंसे_Video
Viral,, मंच पर लड़ गई कांग्रेस_ यशपाल आर्य और हरीश रावत में छीना झपटी, मुस्कुराती रही प्रदेश प्रभारी…
UOU के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की NIOS अध्यक्ष से मुलाकात, एमओयू पर बनी सहमति
सीएम योगी की माताजी का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त की गहरी संवेदना
उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी, कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन तय