टाइगर फॉल झरने में नहाने पर लगी रोक,दो पयर्टकों की हुई थी मौत


उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘टाइगर फॉल’ में सोमवार शाम पेड़ गिरने से दो पर्यटकों की मौत के बाद फिलहाल झरने में लोगों के नहाने पर रोक लगा दी गई है।
‘टाइगर फॉल’ में पहली बार इस प्रकार का हादसा हुआ है। जहां पहाड़ से पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इनमें से एक दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली अलका आनंद (55) थीं, जो अपनी बेटी और दामाद के साथ घूमने आई थीं। इनमें एक अन्य व्यक्ति गीतराम जोशी (38) थे, जो निकटवर्ती सेलाकुई क्षेत्र से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झरने में नहाने आए थे।
नौटियाल ने बताया कि सोमवार को एक स्कूल के 80 बच्चे भी झरने में नहाने आए थे, लेकिन हादसे से कुछ मिनट पहले वे सभी वहां से निकल गए थे। उन्होंने कहा कि हादसे के समय वहां केवल पच्चीस-तीस लोग ही थे। गर्मी बढ़ने और बच्चों की छुट्टियां होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक ‘टाइगर फॉल’ की तरफ रुख कर रहे हैं और आजकल वहां प्रतिदिन 1000-1500 पर्यटकों की आमद दर्ज की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान